New Rules 1 June 2025: अगले महीने बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर कितना होगा असर?

Rule Change जून की शुरुआत के साथ-साथ कई बड़े बदलाव भी होने वाले हैं। बैंकिंग, ईपीएफओ, जीएसटी समेत कई नए वित्तीय नियम लागू होने वाले हैं। इन बदलावों का सीधा असर आमजन के पॉकेट पर पड़ेगा। कुछ नियमों से लाभ तो से नुकसान भी हो सकता है। नए नियमों (New Rules) की जानकारी आमजन को होनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

बैंकिंग, निवेश, एलपीजी गैस, एटीएम से कैश निकासी और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) जैसे कई ऐसे काम है जो हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं, इनसे जुड़े नियमों में बदलाव होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इन आवश्यक सेवाओं में एक जून से बदलाव हो सकता है। इन बदलावों के चलते सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी या नई शर्तें लागू हो सकती हैं।

ये भी देखें वीकेंड में झुंझुनूं घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन स्थानों की जरूर करें सैर

EPFO ईपीएफओ का नया वर्जन 3.0 लॉन्च होगा


सरकार की ओर से जून में EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) का नया वर्जन 3.0 लॉन्च किया जा सकता है। इस नए सिस्टम के जरिए कर्मचारियों को पीएफ से जुड़ी सेवाएं और ज्यादा आसान और तेज मिलेंगी। इसमें पीएफ क्लेम, डाटा अपडेट और बैलेंस चेक जैसे काम ATM जैसे कार्ड की सहायता से हो सकेंगे। इसका सीधा फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा जो अक्सर क्लेम प्रक्रिया में देरी या तकनीकी परेशानियों से जूझते हैं। यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन को भी बढ़ावा देगा।

ATM से पैसे निकालना होगा महंगा

1 जून से एटीएम से पैसे निकालने पर लगने वाला चार्ज भी बढ़ सकता है। अब सीमित फ्री ट्रांजैक्शन के बाद प्रति ट्रांजैक्शन ज्यादा पैसे कट सकते हैं। इसलिए ATM इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा।

क्रेडिट कार्ड के नियम हो सकते हैं सख्त

क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए कुछ सख्त नियम लागू हो सकते हैं। अगर आपका ऑटो-डेबिट फेल होता है, तो 2% तक का पेनल्टी चार्ज देना पड़ सकता है। इसके अलावा यूटिलिटी बिल या फ्यूल के लिए कार्ड इस्तेमाल करने पर एक्स्ट्रा चार्ज लग सकता है। इंटरनेशनल लेनदेन पर भी अतिरिक्त शुल्क और रिवॉर्ड पॉइंट्स में कटौती संभव है।

LPG गैस के दामों में बदलाव – रसोई बजट पर असर


हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। ऐसे में 1 जून को भी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी या कटौती हो सकती है। यह बदलाव सीधे आपके रसोई के बजट को प्रभावित करेगा।

एफडी की ब्याज दर होंगी कम


सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। ये नई दरें 1 जून से लागू होंगी। अब आपको 4% से 8.4% तक ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा ब्याज 30 से 36 महीने की अवधि वाले डिपॉजिट पर मिलेगा। यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बाजार में ब्याज दरें बदल रही हैं। ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव का असर सीधे निवेशकों पर पड़ता है। फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में भी 1 जून से बदलाव की संभावना है। इस समय अधिकांश बैंक 6.5% से 7.5% की दर से ब्याज दे रहे हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है।

पीएम किसान और सीएम किसान योजना की अगली किस्त


• PM-KISAN की 20वीं किस्त ₹2,000 राशि के साथ किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी।
• कुछ राज्यों में CM Kisan Scheme की 4th किस्त भी जारी की जाएगी।
• आधार और बैंक लिंकिंग अनिवार्य

GST इनवॉयस नियम में बदलाव


जीएसटी इनवॉयस नंबर अब केस-इंसेंसिटिव नहीं रहेंगे। जीएसटीएन की नए नियम का ऐलान किया है, जो 1 जून 2025 से प्रभावी होंगे। मतलब अब अपरकेस या लोवरकेस में कोई फर्क नहीं होगा। इनयॉयस नंबर ऑटोमैटिक अपरकेस यानि बड़े अक्षरों में बदल जाएंगे। यह कदम डुप्लिकेट इनवॉयस नंबर जनरेट होने से संबंधित परेशानी को खत्म करने के लिए उठाया गया है।