देश सेवा लिए शेखावाटी का एक और लाल शहीद
सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के डांगर गांव का था लाड़ला, नेवी जवान सत्येंद्र सांखला हुआ शहीद, INS ब्रह्मपुत्र हादसे में नेवी जवान सत्येंद्र सांखला हुआ है शहीद
21 जुलाई को हुए हादसे में हुई सितेंद्र सिंह सांखला की शहादत। गोताखोरों ने करीब ढाई दिन बाद खोज निकाली पार्थिव देह। कल पार्थिव देह पहुंचेगी डांगर गांव, पूरे राजकीय सम्मान से होगी जवान की अंत्येष्टि।
रविवार को मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड में मरम्मत के दौरान आग लग गई थी, तब से झुंझुनूं का जूनियर नाविक सितेंद्र सिंह सांखला लापता थे।
23 साल के सांखला झुंझुनूं की सूरजगढ़ तहसील के डांगर गांव के रहने वाले थे। गुरुवार को उनके पैतृक गांव डांगर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
