लाइसेंस बनवाने डीटीओ ऑफिस पहुंची मंत्री ओला की पत्नी राजबाला:आम आदमी की तरह सादगी से फोटो खिंचवाकर लौट गईं
परिवहन राज्यमंत्री बृजेंद्र ओला की पत्नी पूर्व पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला सोमवार को अचानक परिवहन कार्यालय पहुंच गई। बिना कोई सूचना के और सामान्य आवेदकों की तरह ही डॉ. ओला डीटीओ कार्यालय पहुंची। पहले तो किसी ने गौर नहीं किया। लेकिन बाद में एक कर्मचारी ने डॉ. राजबाला को पहचान लिया। इसके बाद डीटीओ डॉ. मक्खनलाल जांगिड़ को उन्होंने सूचना दी तो वे भी पहुंचे।
लेकिन तब तक पूर्व जिला प्रमुख डॉ. ओला अपना फोटो खिंचवाकर जाने की तैयारी में थी। दरअसल पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला को अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाना था। जिसके लिए उन्होंने पहले से ही फोटो खिंचवाने के लिए ऑनलाइन अपाइंटमेंट ले रखा था। जिसके तहत डॉ. ओला सोमवार सुबह डीटीओ कार्यालय पहुंची।
जब तक अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके आने का पता चलता। तब तक वे अपनी फोटो खिंचवाने की प्रक्रिया पूरी कर चुकी थी। जिला प्रमुख रह चुकी डॉ. ओला के आम आदमी की तरह परिवहन कार्यालय में जाकर लाइसेंस बनवाने के लिए उनकी सादगी चर्चा रही है। इस मौके पर राजबाला ओला ने कहा कि यहां आने वाले लोग परेशान ना हो। उन्होंने कहा कि वे बिना कोई पूर्व सूचना के सामान्य आवेदक की तरह आई। लेकिन उन्हें कहीं भी कोई परेशानी नहीं हुई।

