12वीं के छात्र शिवा को दिल दे बैठी तीन बच्चों की मां शबनम, पति-बच्चों को छोड़ा, मंदिर में रचाई शादी
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा और तीन बच्चों की मां रही महिला पर 12वीं के छात्र से प्यार का इस कदर खुमार चढ़ा कि उसने पति को तलाक दे दिया। वहीं, अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग मंदिर में शादी कर ली।
मामला अमरोहा के सैद नगली थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली शबनम की पड़ोस में ही रहने वाले शिवा से आंखें चार हो गईं। फिर क्या था 12वीं में पढ़ने वाले शिवा के प्यार में वो इस कदर पागल हुई कि वो किसी भी कीमत पर उसके साथ रहने को राजी हो गई।
आपसी सहमति से पंचों ने फैसला सुनाया
इस बात को लेकर जब पति और परिवार से विवाद हुआ तो पंचायती बैठी। यहां उससे एलान कर दिया कि वो शिवा के साथ जिंदगी बिताना चाहती है। ऐसे में पंचों ने आपसी सहमति से फैसला सुनाया कि महिला अपनी मर्जी से किसी के भी साथ रह सकती है।
