तीसरी लहर की आशंका के चलते मुस्तेद हुआ चिकित्सा विभाग,सीएमएचओ ने बैठक कर सेम्पलिंग बढ़ाने के दिये निर्देश
सूरजगढ़ में एक महिला कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद जिलेभर में हड़कंप
कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका और के नये वेरिएंट ओमिक्रोन से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने चिकित्सा अधिकारियों से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने सेम्पलिंग के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए उन्होंने स्कूलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, अस्पताल ओपीडी आदि से अधिक से अधिक सेम्पलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अस्पताल प्रभारियों को कोविड की आशंकित तीसरी के मध्यनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिये। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में उपलब्ध 1000 से अधिक कन्सनटेटरो के इस्तेमाल की प्रॉपर ट्रेनिंग स्टाफ को दी जानी चाहिए। ऑक्सीजन प्लांट यथा संभव फंक्शनल करना है। वीसी में बीडीके अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र भामू ने जिले भर के चिकित्सा संस्थानों के प्रभारियों को उनके संस्थानों पर उपस्थित पर ऑक्सीजन कन्सनटेटर और वेंटिलेटर संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि नये वेरिएंट ओमिक्रोन से निपटने के लिए अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करवाने है। उन्होंने सभी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में शत प्रतिशत कोविड वेक्सीनेशन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वेक्सीनेशन की बदौलत तीसरी लहर के नुकसान को रोका व कम किया जा सकता है। उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों में ज्यादा से ज्यादा लोगो की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए। वीसी में अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों और योजनाओं की भी समीक्षा की गई। वीसी में डिप्टी सीएमएचओ डॉ नरोत्तम जांगिड़, डिप्टी सीएमएचओ हैल्थ डॉ राजकुमार डाँगी आरसीएचओ दयानंद सिंह और डीपीसी डॉ जितेंद्र सिंह सहित सभी बीसीएमओ सीएचसी पीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।
सूरजगढ़ में कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग कर लिए 439 सैम्पल
सूरजगढ़ के वार्ड नं 10 में एक महिला कोविड पॉजिटिव केस मिलने के बाद सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने सूरजगढ़ बीसीएमओ डॉ सेलेश कुमार को टीम के साथ भेजकर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग कर 446 लोगों के सेम्पल लिये। जिले में कुल 1363 सेम्पल लिये गये। इसके साथ ही सेम्पलिंग का सघन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।
JHUNJHUNU NEWS से जुड़ने के लिए
Facebook पर फॉलो करने के लिए 🔰
https://www.facebook.com/jhunjhununewz
Twitter पर फॉलो करने के लिए🔽
https://twitter.com/jhunjhununewz
Youtube पर फॉलो करने के लिए🔻
https://m.youtube.com/jhunjhununewz
Instagram पर फॉलो करने के लिए⬇️
https://www.instagram.com/jhunjhununewz
Telegram पर फॉलो करने के लिए👇🏻
https://t.me/jhunjhununewz
Webpage पर फॉलो करने के लिए 👇
https://jhunjhununewz.com
Dailyhunt पर फॉलो करने के लिए 👇
https://profile.dailyhunt.in/jhunjhununewz
राजस्थान: प्रदेश में 07 दिसंबर 2021 शाम 06 बजे तक की कोरोना रिपोर्ट।
🔵आज पॉजिटिव 24
🔵कुल पॉजिटिव 954944
✍️आज मौत 0
✍️कुल मौत 8956
🟡प्रदेश में कुल एक्टिव केस 220
🔹आज के पॉजिटिव केस
🔴जयपुर 12
🔴उदयपुर 3
🔴 बाड़मेर 3
🔴 अजमेर 2
🔴 डूंगरपुर 2
🔴बीकानेर 1
🔴झुंझुनूं 1
✍️देखे पूरी रिपोर्ट 💫
👇👇👇


