आज वीकेंड कर्फ्यू नहीं । खुल सकते हैं बाजार,जाने कारण Jhunjhunu News

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की स्थिति को ध्यान रखते हुए एक बार फिर प्रदेश की गहलोत सरकार ने कोरोना की नई गाइडलाइन (Rajasthan Corona New Guideline) जारी की है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

गृह विभाग की ओर से जारी संशोधित गाइडलाइन में कहा गया है कि प्रदेश में 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.

जन अनुशासन कर्फ्यू समाप्त : गृह विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर नगरीय क्षेत्रों में 30 जनवरी, 2022 को लगने वाले जन अनुशासन कर्फ्यू (सप्ताह के प्रत्येक शनिवार रात्रि 11 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक) को (Weekend Curfew in Rajasthan Guidelines Today) समाप्त कर दिया है. रविवार को सभी व्यवसायी प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल खुलेंगे.