Jhunjhunu News  सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 12 लोग गंभीर घायल

मंड्रेला के पास पिकअप पलटी, 12 लोग गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

मंड्रेला: रविवार शाम को नरहड़ दरगाह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अचानक पलट गई। हादसा मंड्रेला व राजगढ़ के बीच नेसल के पास हुआ है। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय वाहन में 30 से अधिक लोग सवार थे। सभी घायलों को बीडीके अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार सभी लोग साखू गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से कहीं अधिक लोग सवार थे जिसके चलते नियंत्रण बिगड़ने पर यह दुर्घटना हुई। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।