Jhunjhunu News पत्नी को बोलेरो से कुचलने की साजिश नाकाम, जीजा और साला गिरफ्तार

पत्नी को बोलेरो से कुचलने की साजिश नाकाम, जीजा और साला गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं : जिले में पत्नी की हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने जीजा और साले को गिरफ्तार किया है। आरोपी बोलेरो गाड़ी से कुचलकर महिला की हत्या करना चाहते थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साजिश का खुलासा हो गया।


जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत व पुलिस उप अधीक्षक नोपराम भाकर के सुपरविजन में थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कुमार और विजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण


परिवादिया श्रीमती सुनीता ने रिपोर्ट दी कि 8 मार्च 2026 को शाम करीब 5:20 बजे वह अपने गांव मोई से चिड़ावा स्कूटी से जा रही थी। रास्ते में बसंत होटल गंगा राम कुएं के पास उसके पति राजेश ने सफेद बोलेरो से जानबूझकर टक्कर मारी। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर रहा था।

साले ने दी लोकेशन


जांच में सामने आया कि महिला का भाई विजेंद्र उसकी हर गतिविधि की जानकारी आरोपी पति को दे रहा था। घटना के दिन भी उसने लोकेशन साझा की, जिसके आधार पर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई।

पहले भी कर चुका हमला


आरोपी राजेश कुमार पहले भी पत्नी पर जानलेवा हमला कर चुका है, जिसकी शिकायत पहले चिड़ावा थाने में दर्ज करवाई गई थी। राजेश सेना से रिटायर्ड है और उसकी पत्नी हर महीने पेंशन में से 25 हजार रुपये भत्ता ले रही थी।

पुलिस की कार्रवाई


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। साक्ष्यों के आधार पर 24 मार्च 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।


फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।