Spa Centre स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, कोतवाली पुलिस ने 10 युवकों को हिरासत में लिया

Spa Centre Raid झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। कोतवाल हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस अभियान में 10 युवकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोतवाली पुलिस को लंबे समय से शहर के कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद कोतवाल हरजिंदर सिंह ने एक विशेष टीम गठित की और चार संदिग्ध स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 युवकों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ जारी है। कोतवाल हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई शहर में बढ़ती अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और ऐसी गतिविधियों को रोकना है, जो सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ हों। सभी स्पा सेंटरों की जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

इन्हें किया गया है गिरफ्तार

पुलिस टीम ने पंचदेव मंदिर के पास कैंडल स्पा सेन्टर से संचालक जवर अहमद, बन्सीत फतेहपुरिया, प्रदीप कुमार, गुढ़ा मोड़ स्थित रॉयल थाई स्पा सेंटर से संचालक संचालक रणजीत सिह, विकास, लक्ष्मी गेस्टहाउस में संचालक सीताराम, सुनील, रोडवेज बस स्टैंड के पास होटल कैंब्रिज से संचालक मनोज कुमार, राहूल, जस्ट रिलेक्स स्पा सेन्टर से संचालक विक्की को गिरफ्तार किया है।