Jhunjhunu News पुलिस लाइन रेलवे फाटक आज 9 घंटे रहेगा बंद, रीको क्षेत्र से डायवर्ट होगा ट्रैफिक
झुंझुनूं : पुलिस लाइन के निकट स्थित समपार फाटक संख्या 265 पर गुरुवार को मरम्मत कार्य प्रस्तावित है। रेलवे विभाग द्वारा किए जाने वाले इस कार्य के चलते फाटक सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। लगभग नौ घंटे तक फाटक बंद रहने से आमजन को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा।
रीको क्षेत्र की तरफ डायवर्ट होगा यातायात
मरम्मत के दौरान मुख्य मार्ग बंद रहने से सभी वाहनों का आवागमन रीको एरिया के जरिए संचालित किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने भी चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान पुलिस लाइन फाटक मार्ग से बचें और वैकल्पिक रूट का उपयोग करें।
घर बैठे मोबाइल से चेक करें
SIR फॉर्म भरने के बाद स्टेटस चेक करें BLO ने आपका फॉर्म जमा करवाया है या नही
हवाई पट्टी रेलवे फाटक से चलेगा आवागमन
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आर.के. भारद्वाज ने बताया कि समपार फाटक 265 पर जरूरी मरम्मत कार्य किया जाना है। इस अवधि में यातायात को सुचारू रखने के लिए चालक हवाई पट्टी रेलवे फाटक होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
सीकर–जयपुर की ओर आने-जाने वाले वाहन भी हवाई पट्टी फाटक से डायवर्ट होकर निकलेंगे।
चालकों से सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए निर्धारित मार्गों का पालन करें और यात्रा के दौरान पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।
