Rajasthan ByPolls 2024 Results: राजस्थान में विधानसभा की 7 सीटों के लिए मतदान 13 नवंबर 2024 को संपन्न हुए. इस चुनाव में जिन 7 सीटों पर मतदान हुए उसमें दौसा,झुंझुनूं, देवली-उनियारा, खींवसार, चौरासी, सलूंबर और अलवर की रामगढ़ सीट है.
निर्वाचन आयोग की जानकारी के मुताबिक राजस्थान में 65 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला. दौसा (55.63 प्रतिशत), रामगढ़ (71.45 प्रतिशत), खींवसर (71.04 प्रतिशत), चौरासी (68.55 प्रतिशत), सलूंबर (64.19 प्रतिशत), झुंझुनूं (61.8 प्रतिशत) और देवली उनियारा (60.61 प्रतिशत) मतदान हुआ.
इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हुई। ईवीएम के मतों को गिनना शुरू। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी, वहीं नौ बजे बाद से रूझान आने शुरू हो गए है।
सबसे पहले दौसा व चौरासी विधानसभा सीट का और सबसे अंत में झुंझूनुं व सलूम्बर का आएगा चुनाव परिणाम
झुंझुनू और सलूम्बर विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम मतों की गिनती 22-22 राउंड में, रामगढ़ की 21 राउंड में, देवली-उनियारा और खींवसर विधानसभा क्षेत्रों की गिनती 20-20 राउंड में, दौसा एवं चौरासी के ईवीएम मतों की गिनती 18-18 राउंड में पूरी होगी।
ईवीएम से सुबह 8:30 बजे से होगी काउंटिंग
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया- ईवीएम से वोटों की गिनती सुबह 8:30 बजे शुरू की जाएगी। इसके लिए 98 टेबल लगाई गई है। सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 141 राउंड में ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। वोटर्स की संख्या के आधार पर 18 से 22 राउंड में गिनती होगी।
आज आने वाले परिणाम में किस पार्टी की जीत होगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा, इसका पता तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा। लेकिन यह तय है कि जीतने वाले अधिकतर प्रत्याशी पहली बार विधानसभा में पहुंचेंगे।

हर राउंड में 12 बूथों के वोटों की गिनती:
विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में ईवीएम मशीनों के वोटों की गिनती सुबह 8:30 बजे शुरू होगी. इसके लिए मतगणना केंद्र में 12 टेबलें लगाई गई हैं. इसमें हर राउंड में 12 बूथ की ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी और 22 राउंड में विधानसभा के सभी 263 बूथों के मतों की गिनती होगी. ईवीएम मशीनों की गिनती बूथवार होगी. इसमें सबसे पहले मारिगसर के राजकीय उमा विद्यालय के बूथ नंबर एक की ईवीएम खुलेगी. पहले राउंड में ही झुंझुनूं शहर के बूथ खुलने प्रारंभ हो जाएंगे और छठवें राउंड तक गिनती होगी. मतगणना के 22वें राउंड में सेजा की ढाणी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बूध की गिनती के साथ परिणाम जारी होगा.
झुंझुनूं- गुढ़ा बिगाड़ सकते हैं खेल
यहां से भाजपा के राजेन्द्र भाम्बू जीतें या कांग्रेस के अमित ओला, पहली बार विधायक बनकर विधानसभा के सदस्य बनेंगे। यहां से ओला परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यहां से अमित ओला के पिता बृजेन्द्र ओला व दादा शीशराम ओला मंत्री व विधायक रह चुके। भाम्बू का भी यह तीसरा विधानसभा चुनाव है। वहीं राजेन्द्र गुढ़ा ने भी मजबूती से चुनाव लड़ा है, इसलिए उनपर भी सबकी निगाहे टिकी हुई हैं।
झुंझुनूं विधानसभा का पहला रुझान आया सामने
भाजपा 3500
कांग्रेस 2482
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 2017
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू 1018 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 2 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 6293
कांग्रेस 3944
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 5109
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू 1084 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 3 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 9476
कांग्रेस 5483
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 8780
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र गुढ़ा से 696 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 4 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 11839
कांग्रेस 7333
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 12137
निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू से 298 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना
5 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 13911
कांग्रेस 8727
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 16164
निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू से 2253 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना :6 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 21591
कांग्रेस 10037
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 17243
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा से 4348 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 7 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 26591
कांग्रेस 11570
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 19113
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा से 7478 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 8 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 31809
कांग्रेस 13487
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 19851
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा से 11958 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 9 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 37905
कांग्रेस 15460
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 20674
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा से 17231 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 10 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 41982
कांग्रेस 17383
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 22032
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा से 19950 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 11 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 46204
कांग्रेस 19697
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 23543
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा से 22661 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 12 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 48999
कांग्रेस 22830
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 26578
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा से 22421 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना
13 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 53845
कांग्रेस 25283
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 27622
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा से 26223 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 14 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 57638
कांग्रेस 27751
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 28209
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा से 29429 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 15 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 61145
कांग्रेस 30300
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 29891
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला से 30845 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना : 16 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 64809
कांग्रेस 31905
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 31492
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला से 32904 मतों से आगे
विधानसभा उपचुनाव 2024 मतगणना :17 राऊंड के बाद कुल
भाजपा 68746
कांग्रेस 34475
निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा 32575
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू, कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला से 34271 मतों से आगे