राजस्थान नई वोटर लिस्ट 2024, Rajasthan New Voter List 2024, Booth Wise Voter List Rajasthan, Ceo Rajasthan Voter List, Election Commission Of Rajasthan Voter List, How To Download Voter List Rajasthan, Name Wise Voter List Rajasthan, Rajasthan Election Voter List
Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार: वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन हो गया है
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर के बड़ी अपडेट
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता का कहना है 27 मार्च और 4 अप्रैल को मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया गया है और 28 मार्च को पहले चरण की वोटर्स लिस्ट जारी की गई. 5 अप्रैल की मतदाता सूची जारी हो गई है.
चुनावों को लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी
राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए दूसरे चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए मतदाता सूचियां प्रकाशित की गई हैं। ये सूचियां विभाग की वेबसाइट ceo rajasthan.nic.in पर उपलब्ध हैं। इन सूचियों के अनुसार, इन 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2 करोड़ 80 लाख 78 हजार 399 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 26 हजार 837 सर्विस वोटर हैं।
Voter Slip Download वोटिंग के लिए अभी तक नहीं मिली मतदाता पर्ची तो न हों परेशान, अब घर बैठे मिनटों में डाउनलोड करें वोटर स्लिप
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार दूसरे चरण में मतदान वाले 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1 करोड़ 44 लाख 48 हजार 966 पुरुष, 1 करोड़ 36 लाख 2 हजार 272 महिला और 324 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। 18-19 वर्ष आयु के 8 लाख 66 हजार 325 नव मतदाता पंजीकृत हैं। पंजीकृत दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3 लाख 22 हजार 829 और 85 वर्ष से अधिक आयु के 3 लाख 1 हजार 742 मतदाता पंजीकृत हैं। पाली में सर्वाधिक 23 लाख 48 हजार 274 मतदाता पंजीकृत हैं। अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 19 लाख 99 हजार 399 मतदाता पंजीकृत हैं।
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2 करोड़ 80 लाख 78 हजार 399 मतदाता पंजीकृत हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव में इन क्षेत्रों में कुल 2 करोड़ 57 लाख 77 हजार 11 मतदाता पंजीकृत थे। अब इन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या में 23 लाख 1 हजार 378 की वृद्धि हो गई है। बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 69 हजार 258 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1 लाख 36 हजार 658 पुरुष, 1 लाख 32 हजार 599 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
श्री गुप्ता ने बताया प्रदेश के सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए राजस्थान में कुल 5 करोड़ 35 लाख 8 हजार 10 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1 करोड़ 40 लाख 907 सर्विस वोटर हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव के दौरान 4 करोड़ 89 लाख 56 हजार 634 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या में 45 लाख 51 हजार 376 की वृद्धि हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से पाली में सर्वाधिक 23 लाख 48 हजार 274 मतदाता पंजीकृत हैं। दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 19 लाख 3 हजार 520 मतदाता है। श्री गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2024 में कुल मतदाताओं में सर्वाधिक वृद्धि बाड़मेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुई है। बाड़मेर में 2 लाख 67 हजार 399, जयपुर ग्रामीण में 2 लाख 42 हजार 13, जालोर में 2 लाख 26 हजार 448, बांसवाड़ा में 2 लाख 25 हजार 239 और नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2 लाख 22 हजार 333 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।
मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी
प्रदेश में कुल 53,126 मतदान केन्द्र है। वहीं, लोकसभा चुनाव 2019 में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 51,965 थी। प्रथम चरण के लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 2019 के चुनावों में 23,783 मतदान केन्द्र थे, इस तरह लोकसभा चुनाव-2024 में प्रथम चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 587 मतदान केंद्र बढ़े हैं।
बाड़मेर में हुई सर्वाधिक वृद्धि
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2024 में सर्वाधिक वृद्धि बाड़मेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुई है है। बाड़मेर में 2 लाख 67 हजार 399, जयुपर ग्रामीण में 2 लाख 42 हजार 13, जालोर में 2 लाख 26 हजार 448, बांसवाड़ा में 2 लाख 25 हजार 239 और नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2 लाख 22 हजार 333 की वृद्धि दर्ज की गई है।
पाली में सर्वाधिक, दौसा में सबसे कम मतदाता
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से पाली में सर्वाधिक 23 लाख 48 हजार 274 मतदाता पंजीकृत हैं। दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 19 लाख 3 हजार 520 मतदाता है।
Rajasthan Voter List 2024 में अपना नाम कैसे देखे
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी राजस्थान मतदाता सूची 2024 में अपना देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे
🔹सर्वप्रथम लाभार्थी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
🔹 Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
🔹इस होम पेज पर आपको citizen centre के तहत “प्रारूप मतदाता सूची” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
🔹ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
🔹इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा इस फॉर्म में आपको जिले का नाम और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आदि को चुनना होगा
🔹इसके बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जाएगा इस पेज पर आपको मतदाता केंद्र की सूची आ जाएगी। इस सूची में से आपको अपने मतदाता केंद्र के आगे View Print कर क्लिक करे।
🔹क्लिक करने के बाद आपके सामने कैप्चा सत्यापन का पेज खुल जायेगा। जिसमे आपको कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
🔹फिर अपनी फोटो के साथ पीडीऍफ़ प्रारूप में Rajasthan Voter List 2024 मतदाता सूची डाउनलोड करे।
अपने क्षेत्र की वोटर लिस्ट ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं
https://sec.rajasthan.gov.in/se_pdfdownload.aspx
मतदाता एप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं विविध जानकारी
मतदाता कर सकते हैं घर बैठे जानकारी में करेक्शन एवं नया मतदाता पंजीकरण
राजस्थान में अतिशीघ्र ही होने जा रहे लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाताओं के लिए वोटर हेल्पलाइन एप्प का शुभारम्भ किया गया है। मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप्प को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके मतदाता सुविधा संबंधी विभिन्न जानकारी विस्तृत रूप से हासिल कर सकते है।
भारत निर्वाचन आयोग के इस एप्प के माध्यम से कोई भी मतदाता अपना नाम जुड़वाना,नाम में करेक्शन कराना चाहता है, तो अपने मोबाईल में वी एच ए एप्प के जरिये आसानी से घर बैठे कर सकता है तथा
मतदाता सूची में अपने नाम, पिता का नाम, नगर मोहल्ला इत्यादि की जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। वीएचए एप्प के माध्यम से मतदाता जन अपने वोटर पहचान पत्र एवं मतदाता सूची में सम्बंधित आवश्यक सूचनाओं व रिकार्ड में संशोधन करवा सकता है।
राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु इस वीएचए एप्प का अधिक से अधिक उपयोग शुरू हुआ है। इस एप्प के माध्यम से आप अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारों की पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान, जयपुर प्रवीण गुप्ता ने आगामी लोकसभा आम चुनाव हेतु मतदाताओं से इस एप्प का अधिकतम उपयोग करके शत प्रतिशत मतदाता पंजीकरण, शत प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की अपील की है।