RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म!
Rajasthan (RBSE) Board Result 2026 Live Updates: अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने माध्यमिक 10वीं बोर्ड एवं प्रवेशिका परीक्षा-2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है।
इस वर्ष 10 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनके परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें कि 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी, जो कि 28 फरवरी तक चली थी.
इस बार 30 हजार 915 परीक्षकों से कॉपियों की जांच की है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट -rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
खास बात यह है कि इस बार पहली बार कक्षा 12वीं के परिणाम से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है, जिससे करीब 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ।
12वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च को
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड ने इस वर्ष परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को तेज किया है। इसके तहत 24 मार्च को 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद 12वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जाएगा।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट का इंतजार 10.68 लाख को
आरबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए 1068078 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 12वीं में 909087, प्रवेशिका परीक्षा में 7811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4122 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
इंतजार हुआ खत्म, 10वीं कक्षा का परिणाम जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड , अजमेर ने माध्यमिक 10वीं बोर्ड व प्रवेशिका परीक्षा-2025 परिणाम जारी किया ✅
अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम नाम व रोल नंबर के माध्यम से नीचे दिए गए लिंक से देखें 👇🏻
10th Class Result Link 👇🏻
https://rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2026/mquery.html
Praveshika Result Link 👇🏻
https://rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2026/mquery.html
अगले साल से 2 बार होगा दसवीं का बोर्ड एग्जाम
राजस्थान बोर्ड के नए सिस्टम के अनुसार-राजस्थान बोर्ड साल 2027 से 10वीं की परीक्षा साल में 2 बार आयोजित करने वाला है। पहले सेशन की परीक्षा फरवरी और दूसरे की मई में होगी। दोनों ही एग्जाम पूरे सिलेबस पर आधारित होंगे। इनमें स्टडी पैटर्न या एग्जाम प्लानिंग में कोई बदलाव नहीं होगा।
📊 ऐसे करें RBSE 10वीं रिजल्ट चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:
• सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
• होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
• अपना रोल नंबर दर्ज करें
• “Submit” बटन पर क्लिक करें
• स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
• भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर लें
📱 SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
इंटरनेट स्लो होने की स्थिति में विद्यार्थी SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं (यदि बोर्ड यह सुविधा एक्टिव करता है)। इसके लिए तय फॉर्मेट में रोल नंबर भेजना होगा।
