SIR–2026 Enumeration Form विशेष गहन पुनरीक्षण: घर बैठे भरें ऑनलाइन वोटर गणना फॉर्म
राजस्थान में 4 नवंबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision – SIR) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है -राज्य की मतदाता सूची (Voter List Rajasthan) को और अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाना। इस बार पूरे राज्य में 52,000 से अधिक BLO (Booth Level Officers) घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच कर रहे हैं और नागरिकों से जरूरी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने 2026 के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाताओं के लिए ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की सुविधा शुरू कर दी है। अब मतदाता घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
Rajasthan SIR Campaign 2025 क्या है?
राजस्थान निर्वाचन विभाग द्वारा शुरू किया गया यह अभियान, हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के साथ-साथ फर्जी या डुप्लिकेट नामों को हटाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
SIR Campaign के मुख्य उद्देश्यः
• मृत व्यक्तियों के नाम हटाना।
• दो स्थानों पर दर्ज नामों को निरस्त करना।
• स्थायी रूप से स्थान बदलने वालों के नाम हटाना।
• गलत या फर्जी नामों को सूची से बाहर करना।
• राज्य में एक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय Voter List तैयार करना।
कैसे भरें ऑनलाइन गणना प्रपत्र?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाएं।
2. वहाँ “SIR – 2026 : Fill Enumeration Form” या “Fill Enumeration Form Online” टैब पर क्लिक करें।
3. लॉगिन के लिए “Mobile” विकल्प चुनें।
4. ‘Request OTP’ टैब पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
(ध्यान दें – OTP केवल उस मोबाइल नंबर पर आएगा जो ईपिक से लिंक है।)
5. इसके बाद अपना ईपिक (Voter ID) नंबर दर्ज करें।
6. आपकी पूर्व भरी जानकारी स्वतः स्क्रीन पर दिखाई देगी।
7. अब आवश्यक जानकारी भरें
• नया फोटो अपलोड करें
• जन्म तिथि दर्ज करें
• पिता/माता/जीवनसाथी का नाम भरें
• आधार नंबर (वैकल्पिक) दर्ज करें स्थान दर्ज करें और आधार OTP Signature करें
8. सभी विवरण सही होने पर घोषणा से संबंधित चेकबॉक्स पर टिक करें।
9. “Preview” विकल्प से पूरा फॉर्म दोबारा जांच लें।
10. अंत में “Submit” बटन दबाएं।
फॉर्म सबमिट होते ही आपको एक SMS प्राप्त होगा, जिससे पुष्टि होगी कि आपका प्रपत्र सफलतापूर्वक जमा हो गया है।
महत्वपूर्ण बातें ध्यान रखें:
• फॉर्म ई-साइन के माध्यम से ही जमा
• ईपिक और आधार पर दर्ज नाम बिल्कुल समान होना चाहिए, अन्यथा सिस्टम फॉर्म स्वीकार नहीं करेगा।
• यदि मोबाइल नंबर ईपिक से लिंक नहीं है, तो पहले ऑनलाइन फॉर्म-8 भरकर लिंक करें।
• लाइव फोटो अपलोड करने की सुविधा केवल बीएलओ को प्राप्त है।
ऑफलाइन विकल्पः
यदि कोई मतदाता ऑनलाइन प्रपत्र नहीं भर पा रहा है, तो वह अपने संबंधित बीएलओ (Booth Level Officer) के माध्यम से फॉर्म जमा कर सकता है।
मदद के लिए संपर्क करें:
टोल फ्री नंबर: 1950 (किसी भी जानकारी के लिए कॉल करें)
वेबसाइट:
https://voters.eci.gov.in या https://ceorajasthan.nic.in
