Sunita Williams Return News in Hindi: जून 2024 में स्पेस मिशन के लिए 8 दिनों के लिए गईं सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के आने में इतना लंबा इंतजार होगा ये किसी ने सोचा भी नहीं था। खैर अब इंतजार की घड़ियां खत्म हुई हैं और अब 9 महीनों स्पेसएक्स का ड्रैगनयान सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर फ्लोरिडा के समंदर में लैंड कर चुका है। इस बीच भारत के गुजरात में सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव में उनकी सुरक्षित लैंडिंग को लेकर यज्ञ जारी था। गांव वाले उनकी सुरक्षिय वापसी के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे थे।
5 जून 2024 के दिन सुनीता विलियम्स ने अपने साथी स्पेस मिशन यात्री बुच विल्मोर के साथ 8 दिनों के स्पेस मिशन के लिए गईं थीं लेकिन तकनीकि खराबी के चलते उनकी वापसी में 9 महीने से ऊपर का समय लग गया। 10 दिन का मिशन देखते ही देखते 9 महीने से भी अधिक का हो गया था।

सुनीता विलियम्स और उनके साथी यात्री बुच विल्मोर के साथ निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी वापस आ गए हैं
विलियम्स और उनके तीन सहकर्मियों ने सुरक्षित रूप से फ्लोरिडा के तट पर भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे स्पलैशडाउन किया। विलियम्स के अलावा उनके सहकर्मी बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की है।
स्पेस सेंटर पहुंचेगे अंतरिक्ष यात्री
सुनीता और बुच को फिलहाल ह्यूस्टन में जॉनसन स्पेस सेंटर ले जाया गया है। सेंटर में दोनों एस्ट्रोनॉट कुछ दिनों तक स्वास्थ्य जांच के लिए रहेंगे। यह भी अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद की एक नियमित प्रक्रिया है। नासा के डॉक्टर उन्हें घर जाने की अनुमति देने से पहले उनकी पूरी जांच करेंगे। अगले कुछ दिन में दोनों को घर जाने की इजाजत दी जा सकती है।
धरती पर लौटी ‘अंतरिक्ष परी’ सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स स्पेसवॉक के मामले में पहले स्थान पर, 9 बार 62 घंटे 6 मिनट की स्पेसवॉक कर चुकी हैं सुनीता विलियम्स, सुनीता विलियम्स 16 दिसंबर, 2006 – 7 घंटे 31 मिनट, 31 जनवरी, 2007 को 7 घंटे 55 मिनट, 4 फरवरी, 2007 को 7 घंटे 11 मिनट, 8 फरवरी, 2007 को 6 घंटे 40 मिनट, 30 अगस्त, 2012 को 8 घंटे 17 मिनट, 5 सितंबर, 2012 को 6 घंटे 28 मिनट, 1 नवंबर, 2012 को 6 घंटे 38 मिनट, 16 जनवरी, 2025 को 6 घंटे 00 मिनट, 30 जनवरी, 2025 को 5 घंटे 26 मिनट की स्पेसवॉक कर चुकी हैं सुनीता