विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव, बाहर मिले संदिग्ध फुटप्रिंट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सुजानगढ़ क्षेत्र के गांव लोढसर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, महिला चंदा मेघवाल का शव उसके घर के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि मृतका अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती थी, महिला के गले पर चोट के निशान मिले। जबकि उसका पति विदेश में कार्यरत है। ऐसे में घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना की सूचना पर चूरू जिला पुलिस अधीक्षक निश्चल प्रसाद एम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

महिला का मोबाइल फोन भी घायब

घटना के बाद चूरू जिला एसपी निश्चय प्रसाद एम मौके पर पहुंचे। साथ ही एडिशनल एसपी दिनेश कुमार, डीवाईएसपी दरजाराम, थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझडिया ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। चूरू से FSL टीम भी पहुंची और वहां मिले फूट प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए।

पुलिस को महिला का मोबाइल फोन नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति के फुटप्रिंट मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को मौके पर बुलाया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इलाके में इस घटना को लेकर भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।