सीडीएस पायलेट कुलदीप समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी Jhunjhunu News

सीडीएस पायलेट कुलदीप समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

खेतड़ी उपखंड के गाँव मानोता जाटान मे शहीद नायक सुमेर सिंह स्मारक पर सूबेदार मेजर सत्यरूप पायल के नेतृत्व में सीडीएस बिपिन रावत व स्क्वॉड्रन लीडर धरडाना खुर्द निवाशी कुलदीप सिंह राव व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । शहीद प्रतिमा पर माला पहनाकर कर पुष्पांजलि अर्पित की व केंडल जलाकर व दो मिनट का मोन रखकर सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सूबेदार मेजर सत्यरूप पायल ने कहा कि सरहद पर मां भारती की रक्षा के लिए तैनात सैनिकों का योगदान अनमोल है । शहीदों की शहादत के चलते ही देश के नागरिक अमन चैन की जिंदगी जी रहे हैं । उन्होंने कहा कि सेना के जवान राष्ट्र की असली धरोहर है।सरपंच बहादुर मल मेगवाल ने कहा कि सीडीएस विपिन रावत के रूप के एक हीरो खो दिया।इस मौके पर पूर्व सरपंच अमरसिंह झाझड़िया, वीरेन्द्र पायल, चंदगीराम ढाका, रामस्वरूप ,ओमप्रकाश ढाका इन्द्राज योगी,प्रताप शर्मा, नथमल शर्मा, शिवराज शेखावत ,सुल्तान पायल, जय नारायण ढाका, कुरड़ाराम महला, सुल्तान पायल ,सुभाष योगी , नथमल शर्मा ,दिलीप पायल, सुरेश टेलर,सहीराम पायल, सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे