तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत Nawalgarh News

नवलगढ के कुमावास गांव में नहाने गए दो चचरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर 2.45 बजे के बीच की बताई जा रही है। दो भाइयों के डूबने के बाद तीसरा भाई जोहड़ से निकल गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जानकारी के अनुसार यशवंत (9) पुत्र अरविंद कुमार मेघवाल, यशवंत का बड़ा भाई खुशवंत और रितेश (8) पुत्र अरुण कुमार मेघवाल स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद मनरेगा योजना के तहत बनाए गए जोहड़ में कपड़े खोलकर नहाने चले गए। नहाते-नहाते यशवंत व रितेश पानी में डूब गए। खुशवंत को दोनों दिखाई नहीं दिए।

इसके बाद खुशवंत नंगा ही घर पर भाग गया और अपने घरवालों को इसकी सूचना दी। घरवाले ने जोहड़ पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। इस दौरान रितेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जिला अस्पताल पहुंचते ही यशवंत की भी मौत हो गई।