
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय स्टूडेंट्स की तकलीफ लगातार बढ़ती जा रही है।

बच्चे किसी तरह से वापस आने की जद्दोजहद कर रहे हैंं। मगर उनके साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है, वो दिल दहला देने वाला है।
इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जो पोलैंड बॉर्डर का बताया जा रह है। इस वीडियो में यूक्रेनी सैनिक भारतीय छात्रों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सैनिकों ने यहां लड़कियों को भी बुरी तरह से पीटा है। वीडियो में कुछ छात्र ये कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि लड़कियों को बहुत मारा जा रहा है। वीडियो में सैनिक कुछ छात्रों को घसीटते हुए भी नजर आ रहे हैं।
यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा, पुतिन ने यूनिट को हाईअलर्ट पर रखा
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच परमाणु हमले का खतरा बढ़ रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एटमी हथियारों से लैस यूनिट को हाई अलर्ट पर रखा है। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि उसने अब तक 4,300 रूसी सैनिक मार गिराए और 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलिकॉप्टर तबाह किए हैं। वहीं, ब्रिटेन ने उन लोगों की मदद की बात कही है, जो यूक्रेन जाकर रूस के खिलाफ जंग में हिस्सा लेना चाहते हैं।