मनचले युवक को महिला ने सरेआम जड़े थप्पड़ पर थप्पड़, शराब पीकर छेड़छाड़ का आरोप
सीकर : फतेहपुर कस्बे के जयंती मार्केट के पास बावड़ी गेट बस स्टैंड पर एक मनचले युवक को महिला ने सरेआम कई थप्पड़ जड़ दिए।
बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसके बाद महिला भड़क उठी और उसे बार-बार थप्पड़ मारने लगी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक लगातार थप्पड़ खाने के बावजूद अपना पक्ष रखने की कोशिश करता रहा।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को वहाँ से हटाया।फिलहाल इस मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।
