विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, चिड़ावा रोड पर बेहोशी की हालत में मिला

Jhunjhunu News Breaking विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, चिड़ावा रोड पर बेहोशी की हालत में मिला था नितिन मेघवाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सूरजगढ़। कस्बे के चिड़ावा रोड पर बेहोशी की हालत में मिले एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार चिड़ावा रोड पर एक युवक अचेत अवस्था में मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के द्वारा उसे तत्काल सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान भूड़नपुरा निवासी 21 वर्षीय नितिन मेघवाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।