असहाय अपाहिज पशु पक्षियों को समर्पित निशुल्क आश्रय स्थल आर एस फार्म का भूमि पूजन (शिलान्यास) कार्यक्रम
असहाय अपाहिज पशु पक्षियों को समर्पित निशुल्क आश्रय स्थल आर एस फार्म का भूमि पूजन (शिलान्यास) कार्यक्रम गणेश चतुर्थी 10 सितम्बर के दिन सुबह 10:00 बजे नयासर में किया जाएगा सामाजिक कार्यकर्ता व पशु प्रेमी डॉक्टर अनिल खीचड ने बताया कि शेखावाटी के अंदर पहली बार सड़क पर घूमने वाले असहाय पशु पक्षी जिसमें कुत्ते बिल्ली मोर सभी तरह के पक्षी, बछड़े,हिरण का निशुल्क उपचार किया जाएगा व देखरेख व खाने की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी और पशु पक्षी के स्वस्थ होने पर उसे वापस उसी जगह पर छोड़ दिया जाएगा अपाहिज अंधे ,लंगड़े पशु पक्षियों को जीवन भर का आश्रय यहां दिया जाएगा जिसमें उनके खाने-पीने व देखने की सारी जिम्मेदारी रखी जाएगी खीचड़ ने बताया कि 10 अक्टूबर को आश्रय स्थल बनकर तैयार हो जाएगा व इस दिन आश्रय स्थल का उद्घाटन किया जाएगा जिसके बाद सूचना पर पशु पक्षियों को आश्रय स्थल में लाने की जिम्मेदारी संपूर्ण रुप से आश्रय स्थल कमेटी की होगी
राजेन्द्र खिचड ने बताया कि असहाय पशु पक्षियों को सड़क पर मरने के लिए नहीं छोड़ने दिया जाएगा उन्हें सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी व डॉक्टर प्रमोद ने बताया कि आश्रय स्थल एक साफ सुथरा वह फुल फैसिलिटेट होगा जिसमें पशु पक्षियों की व्यायाम देखरेख खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था की जाएगी ताकि पशु पक्षी अपने जीवन को आराम से खुशी-खुशी बिता सके

