स्व0 श्री ओमप्रकाश काजला की स्मृति में भैसावता कलाँ के उच्च प्राथमिक विधालय में पंखों का वितरण एवं पौधारोपण
ग्राम भैसावता कलाँ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्व० श्री ओमप्रकाश काजला की स्मृति में उनके पुत्रों एवं परिवारी जनो द्वारा 05 पंखे प्रदान किए गए साथ ही विद्यालय परिसर में 51 फलदार, ओषधिय पौधें लगाने के साथ काजला परिवार की ओर से उनकी देखभाल की ज़िम्मेदारी ली गई ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में कैलाश, हवासिंह, सुभाष, हरिसिंह, विजेंद्र, अनिल, कुलदीप, प्रीतम, अक्षय डारा तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक केशव यादव, अध्यापक रणजीत सिंह, सुशीला कुमारी, सुमित्रा कुमारी, सुमन नेहरा, सुनीला कुमारी इत्यादि मौजूद थे। ।

