जिले में मंगलवार को 81 केंद्रों पर होगा टिकाकरण, 18 से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों को लगेगा टीके का डोज, ग्रामीण क्षेत्रों में टीका केंद्रों पर ही किया जाएगा पंजीकरण, वहीं शहरी क्षेत्रों के लिए आज रात 8:30 बजे से होगी स्लॉट बुकिंग शुरू, कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा वैक्सीनेशन।
जिले में मंगलवार को 81 जगहों पर कोरोना वैक्सीनेशन किया जाएगा। आरसीएचओ ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक समस्त आयु वर्ग के निवासियों को प्रथम एवं द्वितीय डोज से टीकाकृत किया जाएगा। तथा शिविर स्थलों पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाकरण इन केंद्रों पर होगा(कोवेक्सीन)
शहरी क्षेत्रों में टिकाकरण इन केंद्रों पर होगा(कोवेक्सीन)
शहरी क्षेत्र के लाभार्थी कोविन पर Pre Appointment बुक कराकर ही स्थल पर पहुचे
Cowin पर Appointment बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें
https://selfregistration.cowin.gov.in/
मंगलवार को टिकाकरण केवल कोवेक्सीन से होगा
ग्रामीण क्षेत्रों में 62 एवं शहरी क्षेत्रों में 19 स्थानों पर लगेगी कोवेक्सीन की पहली और दूसरी डोज
झुंझुनूं के जेके मोदी में गर्भवती महिलाओं को लगेगी वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज
झुंझुनूं कोरोना (कोविड-19) वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मध्यनजर राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक समस्त आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण से लाभान्वित किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य सरकार से जिले को आवंटित वैक्सीन डोज से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक समस्त आयुवर्ग के व्यक्तियों को प्रथम एवं द्वितीय डोज से लाभान्वित करने 17 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कोवैक्सीन वैक्सीनेशन के लिए इन क्षेत्रों को चिन्ह्ति किया गया है। जिला कलक्टर उमरदीन खान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मलसीसर, अलसीसर, भूदा का बास, कालियासर, हमीरी कलां,झटावा खुर्द, गागियासर, सिघाना, घरड़ाना, खुर्द, भोदन, बुहाना, पांथड़ोली, उदामाण्डी, भिर्र, अलीपुर, भुकाना, अरडावता, नरहड़, सारी, सोलाना, बाकरा, कालीपहाड़ी, कुलोद खुर्द, पातुसरी, देसूसर, महेरादासी, मीठवास, लूमास, दलोई, बांकोटी, बबाई, बसई, डाडा फतेहपुरा, दलेलपुरा, नालपुर, रामकुमारपुरा, बागोरिया की ढाणी, बडवासी, बसावा, बाय, डूमरा, मैणास, माण्डासी, नवलडी, पहाडिला, परसरामपुरा, पुजारी की ढाणी, लोटिया, अगवानाखुर्द, बामनवास, बदनगढ़, बजावा, मोरवा, हमीनपुर, बेरी, देवरोड़, बड़ागांव, छापोली, दुडि़या, जहाज, कोट सहित नेवरी में नेवरी में वैक्सीनेशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वहीं शहरी क्षेत्रों में सीटी डिस्पेन्सरी रोड़ नंबर, बसंत विहार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बीडीके अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मण्डावा,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगड, शहीद पिरू सिंह स्कूल न्यू कॉलोनी में 60 वर्ष से अधिक वर्ग के बुजुर्गो एवं दिव्यांगो एवं प्रतियोगी परिक्षा में भाग लेने वाले अभियर्थीयो को प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई जाएगी। झुंझुनूं में जे.के. मोदी बालिका सी.सै.स्कूल में गर्भवती महिलाओं के लिये प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाया जाएगा। वहीं रीको के जनता क्लीनिक में डोज लगाया जाएगा। चिड़ावा के डालमिया बायेज स्कूल, राजकला बालिका उ.मा.विद्यालय, पिलानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सूरजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, खेतड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जयसिंह स्कूल, उदयपुरवाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डोकानिया गेस्ट हाउस एसबीआई गली मुख्य बाजार, बिसाऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नवलगढ़ के सेटेलाईट उप जिला अस्पताल, यूपीएचसी, मुकुन्दगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, में कौवैक्सीन की प्रथम एवं द्धितीय डोज लगाई जाएगी।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़



