ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की माड़ा योजना के तहत बुधवार को 9 छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी एवं जिला परिषद के सीईओ जयप्रकाश नारायण ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की ऎसी छात्राएं, जिन्होंने 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है, उन्हें स्कूटी का वितरण किया। जिला प्रमुख ने कहा कि अनुसूचित जन जाति (बिखरी जन जाति) योजना में जिले की सरकारी विद्यालयों में वर्ष 2019-20 में अध्ययनरत छात्राएं जिन्होंने 10वीं व 12वीं में 65 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए है उन्हें स्कूी का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले की ऎसी बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की यह बेहतरीन योजना है। इससे बेटियों को आगे बढ़ने में मद्द मिलेगी। सीईओ ने बताया कि ये पिछले वर्ष के लम्बित आवेदन थे। अब जो भी भविष्य में आवेदन प्राप्त होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी और जरूरतमंद बेटियों को स्कूटी एवं स्कॉलरशीप दी जाएगी। इस अवसर पर साक्षी पुत्री लीलाधर मीणा भोजासर, रजनी मीणा पुत्री सांवरमल बजावा, प्रियंका पुत्री देवकरण चिमनपुरा, अंकिता पुत्री संतकुमार अणगासर, रोशनी पुत्री इन्द्राज बुगाला, नेहा पुत्री हरिसिंह हमीरी, अंकिता पुत्री महावीर प्रसाद टोडपुरा, पिंकी पुत्री कैलाशचन्द्र टोडपुरा, ललिता पुत्री सुरेश कुमार क्यामसर को माला पहनाकर स्कूटी, हेलमेट वितरित किए गए।
——-