झुंझुनूं शहर में 9 स्थानों पर 2800 रीट अभ्यर्थियों के रहने एवं खाने की व्यवस्था करेगा जिला प्रशासन

जिला कलेक्टर उमर दीन खान के निर्देशानुसार झुंझुनूं उपखंड अधिकारी शैलेष खैरवा ने झुंझुनूं शहर में 9 स्थानों पर रीट अभ्यर्थियों के रहने और भोजन की व्यवस्था करवाने के आदेश दिए हैं। इन स्थानों पर कुल 2800 अभ्यर्थियों के रहने और भोजन का प्रबंध किया जाएगा। शैलेष खैरवा ने बताया कि इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन में 100, नगर परिषद झुंझुनू के रैन बसेरा में 100, न्यू प्राईवेट बस स्टेण्ड पर स्थित रैन बसेरा में 100,  बटवालान गेस्ट हाउस में 200, बाकरा रोड स्थित मदरसा नुरुल इस्लाम में 500, रानी शक्ति मंदिर धर्मशाला में 1000, खेमी शक्ति मंदिर धर्मशाला में 300, श्री बंधे का बालाजी मंदिर धर्मशाला में 300, चावो शक्ति मंदिर धर्मशाला में 200 अभ्यर्थियों के रुकने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। शैलेष खैरवा ने सभी स्थानों के व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि वह अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दें।

Leave a Comment