झुंझुनूं : सराय राेहिल्ला-सीकर ट्रेन आज से शुरू होगी

सीकर- लाेहारू व सीकर से रेवाड़ी के बीच चलने वाली दाे ट्रेन मंगलवार से शुरू हुई। बुधवार से सराय राेहिल्ला दिल्ली से सीकर तक चलने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन चलेगी। सुबह के समय सीकर- लाेहारू ट्रेन चलने से रेलवे स्टेशन पर अन्य दिनाें की अपेक्षा चहल पहल रही।
इसी तरह शाम के समय लाेहारू से सीकर जाने वाली ट्रेन में भी यात्रियाें ने सफर किया। बुधवार से सराय राेहिल्ला से सीकर चलने वाली ट्रेन आएगी। यह ट्रेन सुबह 6.40 बजे सराय राेहिल्ला से चलकर 11.34 पर झुंझुनूं आएगी। दाेपहर 12.55 बजे सीकर पहुंचेगी। वापसी में सीकर से 2.40 पर चलकर झुंझुनूं में 3 बजकर 42 मिनट पर आएगी। जाे रात 8 बजकर 25 मिनट पर सराय राेहिल्ला पहुंचेगी।

Leave a Comment