में शिक्षण संस्थाओं को खोलने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा – नीति आयोग के सदस्य एवं कोविड वैक्सीनेशन पर बनी राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष डॉक्टर वी के पॉल से शैक्षणिक संस्थानों को पुनः खोलने के संबंध में चर्चा हुई। मुझे उम्मीद है कि केन्द्र सरकार शीघ्र ही इस विषय में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर सकती है। यह एक संवेदनशील मुद्दा है जिस पर राज्य सरकार जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करना चाहती क्योंकि कोरोना का मिजाज अभी क्या रहेगा इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हम इस विषय में विशेषज्ञों की राय और अभिभावकों की भावनाओं के अनुरूप शीघ्र ही निर्णय करेंगे।