राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित जिले के दो शिक्षकों का जिला कलक्टर ने किया अभिनंदन
झुंझुनूं, 06 सितंबर। शिक्षक दिवस पर राजस्थान से तीन शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार के लिए चयन किया गया था, इसमें से दो शिक्षक झुंझुनू जिले के थे, जो जिले के लिए गौरव की बात है। जिले से देवरोड़ स्थित राउमावि के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक जयसिंह को तथा पिलानी स्थित बिरला बालिका विद्या पीठ की शिक्षिका अर्चला वर्मा का चयन हुआ था। दोनों का शिक्षक दिवस पर जयपुर में वचुर्अल समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। सोमवार को जिला कलक्टर उमर दीन खान ने दोनों शिक्षकों को साफा एवं माला पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेट कर अभिनंदन किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले से दो शिक्षकों का चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। दोनों ही शिक्षकों ने अपने -अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए है, जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पितराम सिंह काला, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अमर सिंह पचार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक मनोज ढाका, एडीईओ प्रमोद आबूसरिया, नीरज सिहाग, राजेश, कार्यक्रम अधिकारी नवीन ढाका, एडीपीसी विनोद जानू, एएओ रामकिशान सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

