एक कंटेनर का पुलिस ने पीछा किया गया तो वाहन चालक ने फिल्मी स्टाईल में 120 की रफ्तार में करीब 70 किमी तक कंटेनर को दौड़ाया

कंबलों से भरे हुए एक कंटेनर का 
पुलिस ने पीछा किया गया तो वाहन 
चालक ने फिल्मी स्टाईल में 120 की 
रफ्तार में करीब 70 किमी तक कंटेनर 
को दौड़ाया। 

चालक ने नागौर व सीकर 
जिले के आधा दर्जन कस्बों में हाहाकार 
मचा दिया। तीनों थानों की नाकेबंदियों 
को तोड़ने के साथ बीच में रास्ते में 
आए दो टोल के बेरिकेड भी तोड़ दिए। 
पुलिस ने इस कंटेनर को रोकने के 
लिए बीच रास्तेट्रैक्टर-ट्रॉली, पत्थर, 
बैरिकेड्स भी लगाए लेकिन फिर भी 
कंटेनर चालक नहीं रूका। करीब 
40 किलोमीटर तक तो फटे टायर के 
रिम पर कंटेनर को दौड़ाया। कस्बों में 
रोड पर सैकड़ों थड़ी-ठेला वाले भाग 
खड़े हुए। जहां से कंटनेर गुजरा लोग 
भयभीत हो गए। खूड़ के पास पर डंपर 
खड़ा किया तो कंटेनर चालक ने ब्लॉक 
फैक्ट्री में पड़े ब्लॉक्स में कंट्रेनर ठोक 
दिया। पुलिस ने कंटेनर चालक का 
पीछा कर उसे अंत में धर दबोचा। 
परबतसर बाईपास पर कंटेनर ने 
सबसे पहले एक ट्रक को टक्कर मारी। 
वहां चालकों में कहासुनी हुई। परबतसर 
पुलिस पहुंची तो चालक मुकेश कुमार 
बलवान जाति जाट, निवासी सुरपुरा 
कला, हरियाणा पुलिस को देख अपने 
दो साथियों को मौके पर ही छोड़कर 
ट्रेलर लेकर फरार हो गया। कुचामन में 
नाकाबंदी करवाई गई। लेकिन चालक 
ने कंटेनर नहीं रोका। इससे पहले कंटेनर 
चालक ने मंगलाना स्थित टोल प्लाजा 
के बेरिकेड्स भी तोड़ डाले। कुचामन 
के नवोदय विद्यालय के पास एक कार 
को भी कंटेनर चालक ने टक्कर मारी। 
मौलासर पुलिस ने भी नाकेबंदी लगाई, 
लेकिन ट्रेलर चालक ने वहां की भी 
नाकेबंदियों को तोड़ते हुए छापरी स्थित 
टोल के बेरिकेट को भी तोड़ दिया। इस 
तरह नागौर जिले के कुचामन के साथ 
परबतसर, मौलासर थाना पुलिस व
सीकर के लोसल थाने की पुलिस भी 
कंटेनर चालक के पीछे पड़ गई। इसके 
बाद सीकर जिले की सीमा में घुसने 
पर लोसल के एएसआई श्यामलाल व
उनकी टीम ने पीछा किया।

Leave a Comment