वाट्सएप ऑडियो कॉल कर मांगे 50 लाख रुपए
शहर के वार्ड 22 से भाजपा पार्षद अनूप भगेरिया को 12 डिजिट वाले विदेशी नम्बरों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाला अपने आपको गैंगस्टर संपत नेहरा का आदमी बताकर भगेरिया से 50 लाख रुपए की मांग कर रहा है। रुपए नहीं देने पर वह हरियाणवी लहजे में परिणाम भुगतने की बात भी कहता है।
भाजपा नेता पार्षद अनूप भगेरिया के पास धमकी भरा पहला फोन गुरुवार शाम छह बजे आया। इसके बाद इसी दिन रात आठ व 10 बजे के करीब दो और कॉल आए। वाट्सएप ऑडियो कॉल करने वाले ने उनसे 50 लाख रुपए मांगे।
दूसरे दिन शाम को उसी समय दो कॉल आने पर वे पुलिस थाने पहुंचे। इससे पहले रिंकू सोनी और उसका साथी युवक भगेरिया से मिले बताए, जिन्होंने अपने परिचितों के जरिए मामला निपटाने की बात कही। उक्त दोनों युवकों पर शक होने के कारण भाजपा पार्षद ने रिपोर्ट में उनके नाम दिए हैं।