झुंझुनूं जिले के मंडावा बाजीसर गांव का जवान राजकुमार अरुणाचल प्रदेश में हुआ शहीद

 झुंझुनूं जिले के मंडावा बाजीसर गांव का जवान राजकुमार अरुणाचल प्रदेश में हुआ शहीद ।

झुंझुनूं जिले में मंडावा कस्बे के निकटवर्ती गांव बाजीसर का जवान राजकुमार सोमवार को हुआ शहीद । शहीद राजकुमार के एक रिश्तेदार ने बताया की बाजीसर निवासी राजकुमार कुमार जांगिड़ उम्र 36 वर्ष पुत्र गोविंद राम जांगिड़ 222 फील्ड रेजीमेंट की ड्यूटी हाई लॉन्ग अरुणाचल प्रदेश पोस्ट पर थी । जहां पर ड्यूटी के दौरान हथियारों की साफ सफाई करते समय अचानक से ब्लास्ट हो गया जिसमें राजकुमार जांगिड़ शहीद हो गए । शहीद राजकुमार जांगिड़ की पार्थिव देह मंगलवार सुबह 10 बजे मंडावा थाना परिसर पहुंचेगी जहां से उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव बाजीसर ले जाया जाएगा । जहां पर राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार होगा । शहीद राजकुमार जांगिड़ की पत्नी सुमन जांगिड़ नर्स के पद पर कार्यरत है तथा इनके दो पुत्रियां है जो बड़ी वाली 3 वर्ष की तथा छोटी बच्ची 10 माह की है । वही राज कुमार जांगिड़ के शहीद होने की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई व सनाटा फेल गया । झुंझुनूं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया की मंगलवार सुबह तक गांव पहुंचेगी शहीद की पार्थिव देह । सुबह 10 बजे करीब राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार ।

Leave a Comment