नेहरू युवा केंद्र ने गांधी जयंती पर किया संगोष्ठी और फ्रीडम रन का आयोजन
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत कार्यरत नेहरु युवा केन्द्र झुंझनू एवं सम्बद्ध युवामंडलों ने कल 02 अक्टूबर 2020 को जिले भर में गांधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
इस दौरान जिला मुख्यालय कार्यालय पर जिला युवा समन्वयक राजीव अग्रवाल द्वारा महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। उन्होंने उपस्थित केन्द्र के स्वयंसेवकों को गांधी जी के जीवन से परिचित कराया एवं उनके बताए प्रेम, सहिष्णुता, समरसता एवं अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान देना का निवेदन किया और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
*सूरजगढ़ ब्लाॅक:* इसी अवसर पर, केन्द्र से सम्बद्ध विवेकानन्द युवक मंडल, मावडियों की ढाणी, सूरजगढ़ ब्लाॅक के सदस्यों ने ग्राम पंचायत कार्यालय पर गांधी जयंती संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र सिंह जी ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया।कार्यक्रम में विवेकानंद युवा मंडल संस्थान के अध्यक्ष अजय सैनी व एलडीसी सुशीला देवी ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए एवं गांधी जी के जीवन परिचय से अवगत कराते हुए अहिंसा के मार्ग को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मनु देवी,अनीता देवी ,कपिल कुमार हेमंत ,हिमांशु मावंडिया ,मोहित सैनी आदि उपस्थित हुए।
इसके पहले, प्रातः काल में फिट इंडिया अभियान के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन कर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई।
*चिड़ावा ब्लाॅक:* नेहरू युवा केंद्र झुंझुनू के जिला युवा समन्वयक राजीव जी अग्रवाल के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संदीप कुमार के द्वारा चिड़ावा ब्लॉक के किठाना गांव में फ्रीडम रन दौड़ प्रतियोगिता तथा ग्रामवासियों को फिटनेस और स्वच्छता का संदेश देने के लिए पलॉग रन ( कूड़ा उठाते हुए दौड़ना) का आयोजन किया गया।
फ्रीडम रन दौड़ प्रतियोगिता में सचिन कुमार प्रथम, वासुदेव सैनी द्वितीय तथा संदीप सैनी तृतीय र हे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राकेश जी, जनरल सेक्रेटरी मिक्स मार्शल आर्ट राजस्थान फेडरेशन, एक्स आर्मी मैन दीपेंद्र सिंह ,सुनील सिंह वॉलीबॉल कोच, सरपंच प्रत्याशी रवि धनखड़ तथा समस्त ग्रामवासियों ने शामिल हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाया और जनसहयोग से दौड़ में अव्वल प्रथम तीन सहभगियों को क्रमश: 2100,1100,500 रुपए तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वयंसेवक संदीप कुमार द्वारा गांधीजी के आदर्शों की आज के समाज और जीवन में आवश्यकता के बारे में प्रकाश डाला गया। पलोग रन के दौरान गांव के पंचायत समिति एवं अस्पताल के आसपास की सड़क पर कूड़ा उठाते हुए दौड़ का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
नवलगढ़ ब्लाॅक: नेहरू युवा केंद्र झुंझुनू के नवलगढ़ ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योगेंद्र सिंह द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत पंचायत समिति परिसर में श्रमदान किया गया।
इन कार्यक्रमों के दौरान युवाओं और ग्रामीणों को मास्क वितरण किया गया एवं कोरोना से बचाव के लिए हर समय मास्क का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।