पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन

Jaswant Singh Dies: लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह (Jaswant Singh) का निधन हो गया है. वह 82 साल के थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने उनके निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है. जसवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. जसवंत सिंह भारत सरकार में कई वरिष्ठ पदों प रह चुके हैं. 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
जसवंत सिंह का जन्म 3 जनवरी 1938 को हुआ था. यह एक कुशल राजनीतिज्ञ थे. अगर जसवंत सिंह के राजनैतिक सफर की बात करें तो वे 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं. 5 दिसंबर 1998 से 1 जुलाई 2002 के दौरान वे वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं. सिंह फिर साल 2002 में वित्तमंत्री बनते हैं और 2004 तक वे अपने पद पर कायम रहते हैं. बता दें जसवंत सिन्हा 15वीं लोकसभा में दार्जिलिंग से सांसद चुने गए थे
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का आज निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।’

Leave a Comment