वैक्सीनेशन पर CM की सर्वदलीय बैठक | JHUNJHUNU NEWS

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान में सोमवार, 21 जून से सभी एजग्रुप के लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी। इससे पहले वैक्साीनेशन में भागीदारी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने मंत्रिमंडल, विधायक, सांसदों, सभी पार्टियों के नेताओं और धर्मगुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन के लिए जमीनी स्तर पर जागरूकता लाने और इसे लेकर पनपी भ्रांतियों को दूर करने की अपील की है।

वीसी की शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ महाजन ने प्रजेंटेशन के जरिए बताया कि अब तक प्रदेश में 2.08 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुके हैं। इनमें 1.74 करोड़ लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 33.88 लाख लोगों को अब तक दूसरी डोज लग चुकी है। 45 साल से 59 साल के एजग्रुप वाले 1.17 करोड़ लोगों को पहली डोज और 25.45 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है। 60 साल से ज्यादा उम्र वाले 57.37 लाख लोगों को पहली डोज और 17.61 लाख सैकंड डोज लग चुकी है। 18 से 44 साल के एजग्रुप वाले 44.57 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

कल से सभी एजग्रुप के लिए एक ही सेंटर पर मुफ्त वैक्सीन

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि 21 जून से 18 साल से ऊपर का एक ही एजग्रुप बनाया है। 18 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को एक ही सेंटर पर वैक्सीन लगाई जाएगी। अप्रैल में हर सप्ताह 30 लाख वैक्सीन लगी हैं। जून में 20 लाख एक साथ आई तो 4 लाख से ज्यादा रोजाना वैक्सीन लगाई। एक दिन में 12 से 15 लाख वैक्सीन लगाने की क्षमता है।

गांवों में ऑन साइट रजिस्ट्रेशन होगा

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि गांवों में ऑन साइट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी। वर्कसाइट रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। गांव में पहले बताया जाएगा फिर शत प्रतिशत ऑन साइट रजिस्ट्रेशन होगा। गांव वालों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन क​रवाने की बाध्यता नहीं होगी।

_________________________________________

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़ 

Leave a Comment