Bank Robbery यस बैंक में 24 लाख रुपए की लूट:नकाबपोश बदमाश ने बम से उड़ाने की दी धमकी, बाहर से गेट बंद कर भागा

यस बैंक में 24 लाख रुपए की लूट का मामला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

पुलिस अधीक्षक करण शर्मा भी पहुंचे घटनास्थल पर, हथियार दिखाकर लूट की वारदात को दिया गया अंजाम, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज, जिले भर में ए श्रेणी की, की गई नाकाबंदी

लूट की घटना के बाद जिलेभर में पुलिस एक्शन मोड पर, चूरू,झुंझुनूं और जयपुर जिले में पुलिस ने करवाई नाकाबंदी, लुटेरे ने खुद के पास परमाणु बम होने की दी धमकी, बैंक मैनेजर को ‘बीवी बच्चे प्यारे हैं तो कैश पैसा कर दो मेरे हवाले’ लिखी हुई दिखाई पर्ची

फतेहपुर सदर थानाधिकारी कृष्ण कुमार धनकड़ ने बताया कि फतेहपुर-बीकानेर हाईवे पर हरसावा गांव में यस बैंक है। बैंक में आज सुबह करीब 11.30 बजे लूट की वारदात हुई। सुबह बैंक में मैनेजर, कैशियर सहित चार बैंककर्मी थे। अचानक एक बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर बैंक के अंदर घुस था। मैनेजर की कनपटी पर पिस्टल रखकर धमकाया और लॉकर रूम के बारे में पूछा। बदमाश ने ब्लूटूथ ईयरफोन भी लगा रखा था, उस पर धीमी आवाज में किसी से बात कर रहा था।

बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाले जा रहे हैं कि कुल कितने लुटेरे थे और किस गाड़ी में वे सवार होकर आए थे. इन सभी पर जांच की जा रही है, तो वहीं लूट के बाद पूरे जिले भर में ए जहां श्रेणी की नाकेबंदी कराई गई है, तो चूरु, झुंझुनू, नागौर और जयपुर ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी कराई है. घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तो घटना के बाद पुलिस अधीक्षक करन शर्मा भी मौके पर पहुंचे. हरसावा गांव में यस बैंक की ब्रांच चलती है। जहां आज लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है.

लूटेरे कितने थे अभी इस बात का कोई पता नहीं लगा है। लुटेरे ने बैंक में प्रवेश करते ही धमकी देते हुए कहा कि मेरे पास परमाणु बम है और एक लिखी हुई परची मैनेजर को दिखाई, जिसमें लिखा हुआ था की बीवी बच्चे प्यारे हैं तो पूरा केस मेरे हवाले कर दो. इस पर बैंक मैनेजर ने कहा कि कैशियर बाहर गया हुआ है. कैशियर जब 10 मिनट बाद आया तो बैंक कर्मियों ने लुटेरों को 24 लाख रुपए की कैश राशि बता दी. इस पर लुटेरा पूरा कैश पैसा लेकर फरार हो गया।