Free Bus Service on Women’s Day in Rajasthan: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को तोहफा दिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
सरकार ने आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के अनुसार यह निशुल्क यात्रा राजस्थान के भौगोलिक सीमा तक मान्य होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. इस ऐलान के अनुसार, 8 मार्च को राज्य के समस्त संरक्षित या संचालित मॉन्यूमेंट्स, म्यूजियम, आर्ट गैलरी, आर्कियोलॉजिकल साइट पर महिलाओं नि:शुल्क प्रवेश कर सकेंगी.
महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा
8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए एक अहम घोषणा की है. सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार ने प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के लिए राजस्थान रोडवेज की सभी बसों में यात्रा का मुफ्त कर दिया है. इसमें साधारण और तेज दोनों तरह की बसें शामिल हैं. तो वहीं अनुमानित 8.50 लाख महिलाओं की तरफ से इस सेवा का उपयोग करने की उम्मीद जताई जा रही है.
यह निःशुल्क यात्रा सुविधा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ” 08 मार्च, 2024 ( केवल एक दिवस) के लिये दी गई है। एक दिवस का तात्पर्य कलेण्डर दिवस ( दिनांक 08 मार्च, 2024 को 00.00 बजे से रात्रि 23.59 बजे तक) होगा, यह निःशुल्क यात्रा सुविधा उक्त कलेण्डर दिवस की समायावधि में जारी टिकटों पर ही मान्य होगी।
यह निःशुल्क यात्रा सुविधा केवल राजस्थान राज्य क्षेत्र क्षेत्र की भौगोलिक सीमा(Geographical limit of Rajasthan State) तक मान्य होगी, पत्रक वितरक / परिचालक ET.I.M. (Electronic Ticket Issuing Machine) से ही टिकिट जारी करेगें ।
