Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024 Link: राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की तरफ से राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 जून को आयोजित की गई थी। इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट लिंक जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- result.predeledraj2024.in पर जाना होगा।
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन प्रत्येक वर्ष करवाया जाता है यह परीक्षा आयोजित होने के बाद विभाग की ओर से ऑफिशियल उत्तर कुंजी जारी की जाती है ऑफिशियल उत्तर कुंजी इस बार 5 जुलाई को वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई थी जब से वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय की ओर से बीएसटीसी परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की गई है उसके बाद वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से रिजल्ट की तैयारी भी पूरी कर ली है जानकारी के मुताबिक बता दें कि राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का परिणाम 17 जुलाई को सुबह 8:30 बजे जारी कर दिया गया हैं।
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 11 में से शुरू होकर 4 जून तक भरे गए थे उसके बाद इसके लिए परीक्षा का आयोजन 30 जून को करवाया गया था इसका पेपर दोपहर 12:30 बजे से लेकर 3:30 बजे के बीच सफलतापुर आयोजित किया गया था इस परीक्षा में प्रदेश के 6:45 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट किया था और परीक्षा में भी सम्मिलित हुए थे वही इस परीक्षा को आयोजित करवाने के लिए विभाग की ओर से 1917 परीक्षा केंद्र भी बनाए गए थे जिनमें इस परीक्षा का आयोजन सफलता पूर्ण कंप्लीट हुआ था।
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिएसभी अभ्यर्थियों को वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी या राजस्थान बीएसटीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
उसके बाद बीएसटीसी एग्जामिनेशन 2024 के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है उसके बाद सबसे पहले बीएसटीसी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है

उसके बाद रिजल्ट की स्क्रीन दिखाई देगी जिसमें आप अपना नाम और रोल नंबर आदि जानकारियां दर्ज करके नीचे रिजल्ट चेक बटन पर क्लिक करना है।
जैसे ही क्लिक करोगे आपके सामने रिजल्ट दिखाई देगा जिसमें आपके कितने नंबर बने हैं वह भी दिखाई देगा रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी जिसके लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा।
