Train Accident :  डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत

Dibrugarh Gonda Train Accident: यूपी के गोंडा में गुरुवार दोपहर बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 3 AC समेत 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। इनमें 3 पलटी खा गईं। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, 25 घायल हैं। 2 यात्रियों के पैर कट गए। SDM मनकापुर ने इसकी पुष्टि की है।

ज्यादातर घायल यात्री AC कोच के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद यात्री खिड़की के कांच तोड़कर बाहर कूदे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। SDRF टीम मौके पर है। ट्रेन के अंदर फंसे लोगों को बोगियां काट कर निकाला जा रहा है।

ट्रेन (15904) चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर की है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेलवे ने हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं. हादसे की वजह से इस रूट से गुजरने वाली 11 ट्रेनें डायवर्ट कर दी गई हैं और दो ट्रेन कैंसिल कर दी गई है.

मौके पर मौजूद अधिकारी के मुताबिक दो लोगों की मौत हुई है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं. मौके पर 40 सदस्यीय मेडिकल टीम है और 15 एंबुलेंस तैनात हैं. अधिक मेडिकल टीम और एंबुलेंस आ रही हैं. ट्रेन में मौजूद दोनों लोको पायलट भी सुरक्षित हैं.

पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के अवपथन के फलस्वरूप गोण्डा से दुर्घटना राहत चिकित्सा यान दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेल यात्रियों की मदद एवं अन्य जानकारी हेतु रेलवे द्वारा हेल्प लाइन नम्बर जारी किये गये हैं।

1. गोंडा – 8957400965

2. लखनऊ – 8957409292

3. सीवान – 9026624251

4. छपरा 8303979217

5. देवरिया सदर- 8303098950

इस खण्ड पर चलने वाली निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है।

– 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।

– 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।