Bijli Bill राजस्थान में बिजली का बिल ज्यादा आएगा:61 पैसे प्रति यूनिट लगा फ्यूल सरचार्ज, जानें किन उपभोक्ताओं पर होगा असर

Rajasthan Bijli Bill राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं को मंहगाई का झटका लगना शुरू हो गया है। ऊर्जा विभाग ने जुलाई माह से बिजली के बिल में फ्यूल सरचार्ज लगाकर बिल भेजे हैं। दरअसल, जून महीने मे विभाग की ओर से 54 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज लगाने का आदेश जारी किया था। वही, पिछले पांच साल से हर महीने इसके अतिरिक्त 7 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज लगाया जा रहा था। ऐसे में अब बिजली के बिल में 61 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज लगााकर बिल जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

बिजली विभाग के जारी आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ फ्यूल सरचार्ज 200 यूनिट से अधिक बिजली उपभोग करने वाले यूजर पर लागू होगा। क्याोंकि सरकार की ओर से अभी भी 200 यूनिट से कम बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को फ्री बिजली दी जा रही है। ऐसे में यह आदेश 201 या इससे अधिक यूनिट वाले उपभोक्ताओं पर लगेगा। वही, बढ़ा हुआ फ्यूल सरचार्ज सब्सिडी प्राप्त कृषि श्रेणी और घरेलू उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी विद्युत उपभोग करने वाले पर लागू किया गया है।

राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं से एक बार फिर फ्यूल सरचार्ज की वसूली शुरू हो गई है। डिस्कॉम्स ने अभी दो सौ यूनिट से ज्यादा खपत वाले उपभोक्ताओं को मिल रही छूट बंद कर दी है। इनमें पन्द्रह लाख उपभोक्ता हैं, जिसमें अभी तक रिजस्टर्ड आठ लाख उपभोक्ता को छूट देते रहे। उपभोक्ताओं को हाल ही जारी बिल में फ्यूल सरचार्ज जोड़कर भेजा जा रहा है। इससे 100 से 1200 रुपए तक अतिरिक्त भार आ गया। सरचार्ज की 61 पैसे प्रति यूनिट से गणना की गई है। छूट बंद करने के बाद राज्य सरकार के करीब 200 करोड़ रुपए बचेंगे।

करीब 15 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं दो सौ यूनिट से ज्यादा बिजली का उपभोग करते हैं


फ्यूल सरचार्ज की वसूली बीते अप्रेल महीने से की जाएगी. इससे आपका आने वाला बिल करंट का तगड़ा झटका देगा. अगर आपका बिल प्रति माह 200 यूनिट से एक यूनिट भी ज्यादा आया है तो पूरे बिल पर फ्यूल सरचार्ज लगेगा. एक मोटे अनुमान के अनुसार इससे उपभोक्ताओं के मासिक बिल में 100 से 900 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. प्रदेश के कुल उपभोक्ताओं में से 15 लाख उपभोक्ता दो सौ यूनिट से ज्यादा बिजली का उपभोग करते हैं. जबकि 1.14 करोड़ ऐसे उपभोक्ता हैं जो दो सौ यूनिट तक ही बिजली की खपत करते हैं.

69.88 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं का बिल शून्य आ रहा है


राजस्थान में फिलहाल 69.88 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं का बिल शून्य आ रहा है. वहीं 10.09 लाख कृषि उपभोक्ताओं के बिल भी जीरो बिल आ रहे हैं. किसानों को प्रतिमाह 2000 हजार यूनिट बिजली फ्री मुहैया करवाई जा रही है. वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को दो श्रेणियों में 100 से 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जा रही है. लेकिन अब उन पर कैंची चलनी शुरू हो गई है.