Crime News युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस पहुंची मौके पर
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के हांसलसर गांव में पूर्व की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । मृतक की शिनाख्त मुकेश (उम्र 39 वर्ष) पिता रामकरण श्योराण के रूप में हुई है।
मृतक 13 अगस्त को घर से लापता हुआ था। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटनास्थल मृतक के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बताया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटनास्थल पर थानाधिकारी राममनोहर और नवलगढ़ डिप्टी राजवीर सिंह मौके पहुंचे। पुलिस मौका मुआयना कर जांच करने में जुट गई है।
FSL टीम को भी दी मामले की सूचना, घटनास्थल से साक्ष्य और जानकारी जुटाने के प्रयास में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
