Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट: चांदी ₹12 हजार टूटी, सोना भी हुआ सस्ता
नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली है। लगातार दूसरे दिन की बिकवाली के चलते चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं सोना भी कमजोर होकर नीचे फिसल गया।
नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली है। लगातार दूसरे दिन की बिकवाली के चलते चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं सोना भी कमजोर होकर नीचे फिसल गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों का नतीजा है।
8 जनवरी को सोने-चांदी के ताजा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक,
24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत आज 902 रुपये घटकर ₹1,35,773 पर आ गई। इससे पहले बुधवार को सोना ₹1,36,675 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
1 किलो चांदी का भाव 12,174 रुपये टूटकर ₹2,35,826 पर पहुंच गया है। एक दिन पहले चांदी ₹2,48,000 प्रति किलो के स्तर पर थी, जो इसका ऑल टाइम हाई भी था।
आगे कैसा रह सकता है रुख
आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर निर्भर रहेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में अभी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के कारण
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में मार्च के दौरान रोजगार के अवसर बढ़ने की रिपोर्ट आने के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफा वसूली के लिए सोना-चांदी की बिकवाली तेज हो गई। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले दो दिन के दौरान कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई
• पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
• चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।
सोने की शुद्धता को समझना क्यों जरूरी है?
सोने की खरीदारी से पहले इसकी शुद्धता को समझना बहुत जरूरी है. 24 कैरेट सोना 100% शुद्ध होता है, जिसमें कोई मिलावट नहीं होती. यह निवेश के लिए सबसे बेस्ट होता है. दूसरी ओर 22 कैरेट सोने में 91.67% शुद्धता होती है, और इसमें चांदी या तांबे जैसे धातु मिलाए जाते हैं. यह रोजमर्रा के आभूषणों के लिए उपयोगी होता है.
ऐसे चेक करें Gold की शुद्धता
बता दें कि देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्यों के कर और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है. यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं. आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क दर्ज होता है. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.
