शादी करके लौट रही बारात की जीप ट्रक से टकराई, दुल्हन सहित 5 की मौत

Road Accident: जयपुर-दौसा हाईवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। एक ट्रक और जीप की टक्कर में दूल्हा-दुल्हन समेत कई बाराती घायल हो गए। मृतकों में दुल्हन भी शामिल है और दूल्हे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

दिल दहला देने वाला मंजर

यह हृदय विदारक घटना जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ स्थित रायसर थाने के समीप भट्काबास गांव के पास बुधवार सुबह करीब 6:10 बजे हुई। मध्यप्रदेश से शादी करके लौट रहे दूल्हा-दुल्हन और बारातियों से भरी टैंपो टैरेक्स सवारी गाड़ी (जीप) और एक कंटेनर की भिड़ंत इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

उजड़ गया नवविवाहित जोड़ा

इस हादसे में मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के मंडोली की रहने वाली 18 वर्षीय दुल्हन भारती की मौके पर ही मौत हो गई। दुल्हन भारती की शादी झुंझुनूं जिले के गुड़ा उदयपुरवाटी निवासी 25 वर्षीय विक्रम मीणा से हुई थी, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं।

शादी की खुशियां अभी पूरी तरह से मना भी नहीं पाई थीं कि किस्मत ने इस नवविवाहित जोड़े पर ऐसा कहर बरपाया कि दुल्हन की सांसे हमेशा के लिए थम गईं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गुड़ा गांव से 9 जून को गोकुलचंद मीणा के पुत्र विक्रम कुमार मीणा की बारात टैंपो ट्रैक्स जीप से मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के मंझौली गांव गई थी। इसमें 15 लोग शामिल थे। शादी की सभी रस्में पूरी कर मंगलवार शाम को वे लोग वापस गुड़ा के लिए रवाना हो गए। हादसे में दूल्हा विक्रम मीणा घायल हो गया जबकि उसके दादा, जीजा, जीजा के दोस्त व भांजे की मौत हो गई।