पंचायत समिति सदस्य सुनील पुनिया को धमकी देने का मामला: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंचायत समिति सदस्य सुनील पुनिया को धमकी देने का मामला: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले में पंचायत समिति सदस्य सुनील पुनिया को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले सुनील पुनिया को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने में एप्लिकेशन देकर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मंड्रेला-पिलानी रोड पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चंदन उर्फ बाज और निखिल शूटर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 1 पिस्टल व एक देशी कट्टा व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

पीड़ित कौन हैं?

जानकारी के अनुसार, धमकी पाने वाले पंचायत समिति सदस्य सुनील पूनिया ढंढारिया के निवासी हैं। घटना के बाद उन्होंने अपनी जान की सुरक्षा के लिए पुलिस को सूचना दी थी।

जल्द होगा खुलासा

झुंझुनूं एसपी ने बताया कि इस मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा और धमकी देने के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा।