Jhunjhunu News पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का करवाया अपहरण, कराई मारपीट – दोनों पैर टूटे
झुंझुनूं (नवलगढ़): दीपावली जैसे खुशी के मौके पर झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का अपहरण और निर्मम पिटाई की।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कैलाश और उसकी पत्नी के बीच पिछले चार वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा था। और संदीप नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस वर्ष दीपावली पर पत्नी अपने बच्चों से मिलने आई थी, लेकिन मुलाकात के दौरान दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई, जिसके बाद महिला गुस्से में घर छोड़कर चली गई।
पत्नी के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति को किडनैप कर लिया. बाद में गांव से दूर जोहड़ी (तालाब) के पास ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा. पत्नी के प्रेमी ने उसके पति के दोनों पैर तोड़ दिए. आरोपी बाद में घायल पति को जोहड़ी में तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए. पीड़ित को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जांच जारी है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।दीपावली के पर्व पर हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग हैरान हैं कि एक पारिवारिक विवाद किस हद तक खतरनाक रूप ले सकता है।
