Board Exam छात्र ध्यान दें! Admit Card और आधार के बिना नहीं दे पाएंगे परीक्षा, आज से बोर्ड एग्जाम

प्रवेश पत्र के साथ स्कूल ID या आधार कार्ड जरूरी, वरना नहीं दे पाएंगे परीक्षा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, जिले में 244 केंद्र बनाए गए

झुंझुनूं: जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार मार्च माह में ही सभी कक्षाओं की परीक्षाएं पूर्ण कर ली जाएंगी।

244 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा


बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 244 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें
• 221 सरकारी विद्यालय
• 23 निजी विद्यालय शामिल हैं।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में 19.90 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत

बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। परीक्षा में 19 लाख 90 हजार 57 परीक्षार्थी पंजीकृत है। प्रदेश के 6194 केन्द्रों पर परीक्षा होगी। बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष सैकेण्डरी परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109, सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा में 9 लाख 10 हजार 9, प्रवेशिका में 7 हजार 817 तथा वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 4 हजार 122 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रवेश पत्र और पहचान पत्र अनिवार्य

बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार:


• बिना प्रवेश पत्र (Admit Card) किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।


• प्रवेश पत्र के साथ स्कूल आईडी या आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।


• यदि कोई अभ्यर्थी इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन विषयों से होगी शुरुआत

• 10वीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी विषय से होगी।
• 12वीं कक्षा में पहला पेपर मनोविज्ञान का होगा।
• शुक्रवार को 12वीं बोर्ड की अनिवार्य अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कंट्रोल रूम गठित


बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

छात्रों के लिए जरूरी सुझाव


✔ समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे
✔ प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ रखें
✔ निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें
✔ परीक्षा शुरू होने से पहले अपनी सीट पर बैठ जाएं