नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मण्डावा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं/मण्डावा: पुलिस थाना मण्डावा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच उच्च अधिकारियों की निगरानी में जारी है।

क्या है पूरा मामला?


पुलिस के अनुसार, परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को स्कूल के सामने से विकास कुमार और रोहित नामक युवक गाड़ी में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि वहां विकास कुमार ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रकरण में गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।

जांच और पुलिस कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरीसिंह धायल, आरपीएस वृताधिकारी, झुंझुनूं ग्रामीण के निर्देशन में रामनारायण चोयल, थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डावा द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी


• विकास कुमार पुत्र हरचन्द, जाति मेघवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी भूतिया बास, थाना धनूरी, जिला झुंझुनूं

• रोहिताश उर्फ रोहित पुत्र राजेन्द्र सिंह, जाति मेघवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोलिंडा, थाना धनूरी, जिला झुंझुनूं

दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें। नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।