झुंझुनूं 3 बच्चों की मां पड़ोसी संग फरार, 8 महीने बाद पुलिस ने किया दस्तयाब

3 बच्चों की मां पड़ोसी संग फरार, 8 महीने बाद पुलिस ने किया दस्तयाब

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं। जिले के पिलानी विधानसभा क्षेत्र के डुलानिया गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति के दूसरे शहर में मजदूरी करने जाने के दौरान 3 बच्चों की मां अचानक लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला पड़ोसी के साथ घर छोड़कर चली गई।

परिवार के अनुसार, महिला बिना किसी को बताए घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। घटना के बाद से तीनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने आसपास के गांवों में तलाश की, वहीं पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। मोबाइल फोन बंद मिलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

17 साल की शादी, तीन बच्चों को छोड़ गई


बताया जा रहा है कि महिला की शादी को करीब 17 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे हैं। पति मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान महिला के अचानक गायब होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

परिजनों का कहना है कि महिला पड़ोस में रहने वाले युवक बंटी के संपर्क में थी और उसी के साथ जाने की आशंका है।

8 महीने बाद धरना, अनशन और पुलिस कार्रवाई


करीब आठ महीने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर सामाजिक संगठनों ने भी मामले को उठाया। डॉ भीमराव अंबेडकर अत्याचार निवारण समिति झुंझुनूं की ओर से महिला को दस्तयाब नहीं करने के विरोध में धरना दिया गया।


गुरुवार को धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान अनशन पर बैठी एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


शाम को पुलिस ने लापता महिला की वीडियो कॉल के माध्यम से उसके ससुराल पक्ष से बातचीत करवाई। इसके बाद अनशन समाप्त कर दिया गया।

पुलिस ने महिला को किया दस्तयाब


सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश दास महाराज ने बताया कि गुरुवार शाम पुलिस ने लापता महिला को दस्तयाब कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।