रेलवे अंडरब्रिज के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

रेलवे अंडरब्रिज के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गौरिया के पास रेलवे अंडरब्रिज के निकट एक युवती का शव मिला। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रानोली थाना अधिकारी सीआई रामलाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद डिप्टी कैलाश कंवर राठौड़ भी मौके पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल (FSL) टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और जरूरी सैंपल लिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत युवती की पहचान झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र के परशुरामपुरा निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतका ममता कुमावत के पति अजय मेघवाल से सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी पति अजय व पत्नी की हत्या में सहयोग करने वाले दीपक शर्मा को डिटेन कर लिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार अलसुबह 5 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि गोरिया पुलिया के पास एक युवती का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 2022 में आरोपी अजय मेघवाल गांव की ही युवती ममता कुमावत (24) को घर से भगाकर ले गया और बाद में उससे शादी कर ली थी। दोनों जयपुर में रहने लगे थे। ममता किसी फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। पति अजय को पत्नी ममता पर किसी युवक से बात करने का शक हो गया और दोनों के बीच झगड़े होते थे। युवती ने नौकरी छोड़ जयपुर में ही पीजी में रहकर तैयारी शुरू कर दी, जबकि पति अजय जयपुर में किराए के मकान में रह रहा था।