Spa Centre Jhunjhunu झुंझुनूं में कैफे-स्पा पर पुलिस की छापेमारी: संदिग्ध गतिविधियों में 7 लोग गिरफ्तार
झुंझुनूं। कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैफे, रेस्टोरेंट, बार और स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान पंचदेव मंदिर रोड स्थित एक सेंटर से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 3 पुरुष और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पंचदेव मंदिर रोड पर स्थित सेंटर से संदीप (25) निवासी चिराणा, अकरम (25) निवासी अलीगढ़, नितेश (40) निवासी झुंझुनूं को पकड़ा।
इसके अलावा पुलिस ने काजल (32) निवासी रोहतक हरियाणा, रोमसर साईफान (38) निवासी बैंकॉक थाईलैंड, रुबिना खातून (21) और पूजा (25) को भी हिरासत में लिया। सभी को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि शहर में चल रही अवैध और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आने वाले समय में भी कैफे, स्पा सेंटर और अन्य स्थानों पर इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
